King Promo: क्या शाहरुख खान की 'किंग' का प्रोमो रणबीर कपूर 'रामायणम्' के साथ होगा रिलीज?

King Promo: खबरों के अनुसार शाहरुख खान की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' का एक खास प्रमोशनल वीडियो भारतीय सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की 'रामायणम्' के साथ दिखाया जाएगा।

अपडेटेड Oct 17, 2026 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिल्म 'किंग' में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

King Promo: शाहरुख खान की आने वाली एक्शन थ्रिलर 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन नवंबर से ही शुरू हो सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का एक खास प्रमोशनल वीडियो पूरे भारत के सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' के साथ दिखाया जा सकता है।

इससे शाहरुख खान की इस फिल्म को रिलीज से पहले एक बड़ा प्रमोशनल बूस्ट मिल सकता है। वहीं नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण पार्ट 1' दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे।

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का अपडेट


इस नवंबर में शाहरुख खान के फैंस के लिए दोहरी खुशी की खबर हो सकती है। खबरों के अनुसार सुपरस्टार की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' का एक खास प्रमोशनल वीडियो भारतीय सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ दिखाया जा सकता है। 'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रमोशनल कैंपेन इस पौराणिक फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के दौरान चलेगा, जो 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

उत्साह को और बढ़ाते हुए उम्मीद है कि 2 नवंबर को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर 'किंग' का टीजर जारी किया जाएगा। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक टीजर रिलीज की तारीख या 'रामायण' के साथ इस प्रमोशनल टाई-अप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया- "इस प्रमोशनल टाई-अप से 'किंग' को दर्शकों के बीच और ज्यादा पहचान मिलने की उम्मीद है, खासकर इसलिए क्योंकि 'रामायण' को इस साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में से एक के तौर पर पेश किया जा रहा है।"

फिल्म 'किंग' में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 'डंकी' के बाद शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी होगी। यह फिल्म 2 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।