King Promo: शाहरुख खान की आने वाली एक्शन थ्रिलर 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन नवंबर से ही शुरू हो सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का एक खास प्रमोशनल वीडियो पूरे भारत के सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' के साथ दिखाया जा सकता है।
