Get App

Vijay Deverakonda-Kriti Sanon: क्या विजय देवरकोंडा और कृति सेनन की जोड़ी मचाएगी धमाल? नई फिल्म को लेकर फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट!

Vijay Deverakonda-Kriti Sanon: विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म 'VDxShouryuv' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के लीड रोल निभाने की चर्चा है। यह एक इमोशनल और इंटेंस रोमांटिक फिल्म होगी, जिसकी टैगलाइन "यह सारा गुस्सा कभी प्यार था" ने फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 03, 2026 पर 7:30 PM
Vijay Deverakonda-Kriti Sanon: क्या विजय देवरकोंडा और कृति सेनन की जोड़ी मचाएगी धमाल? नई फिल्म को लेकर फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट!

मनोरंजन की दुनिया में जब भी दो बड़े सितारे एक साथ आने की चर्चा में होते हैं, तो फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। इस बार चर्चा है साउथ सिनेमा के 'अर्जुन रेड्डी' यानी विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड की 'परम सुंदरी' कृति सेनन की। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो ये दोनों कलाकार जल्द ही एक बेहद 'इंटेंस' और रोमांटिक कहानी में साथ नजर आ सकते हैं।

शौर्यव के नए प्रोजेक्ट में होगी कृति की एंट्री?

निर्देशक शौर्यव, जो अपनी बेहतरीन कहानियों के लिए जाने जाते हैं, जल्द ही एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए मुख्य अभिनेता के तौर पर विजय देवरकोंडा के नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी है। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए कृति सेनन से संपर्क किया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या कृति की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है, लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है।

फिल्म की कहानी

विजय देवरकोंडा ने अप्रैल के महीने में ही अपनी इस नई फिल्म का ऐलान कर दिया था, जिसे फिलहाल VDxShouryuv नाम दिया गया है। हाल ही में फिल्म का एक लिरिकल वीडियो रिलीज किया गया, जिसकी टैगलाइन ने सबका ध्यान खींचा। इसमें कहा गया है "यह सारा गुस्सा कभी प्यार हुआ करता था..."। इस एक लाइन से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी काफी गहरी और भावनाओं से भरी होगी। विजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की टेक्निकल टीम का परिचय देते हुए बताया कि यह एक ग्लोबल टीम है और वे इस चुनौतीपूर्ण फिल्म को बनाने के लिए पूरी जान लगा देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें