Stranger Things 5 Cast Fees: एक एपिसोड के किसी ने लिए 2 करोड़ तो किसी ने 9 करोड़! स्ट्रेंजर थिंग्स 5 कास्ट की फीस सुनकर हिल जाएंगे आप

Stranger Things 5 Cast Fees: स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवां सीजन 27 नवंबर यानी आज रिलीज किया जा चुका है। इस बीच चलिए जानते हैं कि इस शो की कास्ट ने कितनी फीस ली है।

अपडेटेड Nov 27, 2025 पर 15:50
Story continues below Advertisement
पॉपुलर साई-फाई शो स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवां और फाइनल सीजन 27 नवंबर को रिलीज किया जा चुका है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार एक्टर विनोना राइडर और डेविड हार्बर स्ट्रेंजर थिंग्स के लिए सबसे ज्यादा पैसे वसूले हैं। सीजन 5 के लिए विनोना और डेविड ने पर एपिसोड लगभग 10 करोड़ फीस चार्ज की है।

वहीं मिली बॉबी ब्राउन शो की पहले हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं। हालांकि इस सीजन में उन्होंने प्रति एपिसोड 2.6 करोड़ चार्ज किया है।

शो में इलेवन का एक फ्रेंड्स ग्रुप भी नजर आ रहा है। इस ग्रुप में एक्टर सैडी सिंक, फिन वोल्फहार्ड, गैटन मैटाराज़ो, कैलेब मैकलॉघलिन और नोआ श्नैप हैं। इन सभी को पूरे सीजन के लिए 60 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

शो में नतालिया डायर, जो कीरी, चार्ली हीटन और माया हॉक भी दमदार किरदार में नजर आए हैं। शो के पहले सीजन में इन एक्टर्स ने सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर कास्ट किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, नतालिया डायर, जो कीरी, चार्ली हीटन और माया हॉक ने पहले सीजन में पर एपिसोड साढ़े 6 करोड़ के लगभग चार्ज किए थे।

वहीं अब नतालिया डायर, जो कीरी, चार्ली हीटन और माया हॉक ने 5वें सीजन के लिए 53 करोड़ के आसपास चार्ज किए हैं।

Stranger Things Season 5 की रिलीज के साथ-साथ इनकी फीस भी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।