
वहीं मिली बॉबी ब्राउन शो की पहले हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं। हालांकि इस सीजन में उन्होंने प्रति एपिसोड 2.6 करोड़ चार्ज किया है।
शो में इलेवन का एक फ्रेंड्स ग्रुप भी नजर आ रहा है। इस ग्रुप में एक्टर सैडी सिंक, फिन वोल्फहार्ड, गैटन मैटाराज़ो, कैलेब मैकलॉघलिन और नोआ श्नैप हैं। इन सभी को पूरे सीजन के लिए 60 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
शो में नतालिया डायर, जो कीरी, चार्ली हीटन और माया हॉक भी दमदार किरदार में नजर आए हैं। शो के पहले सीजन में इन एक्टर्स ने सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर कास्ट किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, नतालिया डायर, जो कीरी, चार्ली हीटन और माया हॉक ने पहले सीजन में पर एपिसोड साढ़े 6 करोड़ के लगभग चार्ज किए थे।
वहीं अब नतालिया डायर, जो कीरी, चार्ली हीटन और माया हॉक ने 5वें सीजन के लिए 53 करोड़ के आसपास चार्ज किए हैं।
Stranger Things Season 5 की रिलीज के साथ-साथ इनकी फीस भी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।