Saurav Gurjar Arrested: 'महाभारत' के भीम उर्फ सौरव गुर्जर हुए गिरफ्तार, महिला ने शादी का झूठा वादा और हैरेसमेंट का लगाया आरोप

Saurav Gurjar Arrested: 'महाभारत' के सौरव गुर्जर को एक महिला द्वारा शादी का झूठा वादा करने और उत्पीड़न करने के आरोप के मामले में गिरफ्तार किया गया। सौरव 'महाभारत' में भीम के किरदार में नजर आए थे।

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 1:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सौरव गुर्जर एक WWE रेसलर हैं, जिन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में विलेन का रोल निभाया था। रेसलर बनना सौरव का बचपन का सपना था, लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड ले आई।

Saurav Gurjar Arrested: एक्टर और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर को एक 29 साल की महिला द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने उन पर शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया है। खबरों के मुताबिक शिकायत के बाद उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके चलते उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। 'महाभारत' में भीम और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन - शिवा' में जोर का किरदार निभाने वाले सौरव गुर्जर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन पर लगे आरोपों की अभी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट से भारत लौटने पर 17 सितंबर की रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। इसके बाद उन्हें हैदराबाद ले जाया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

क्या है पूरा मामला


रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने शादी का वादा करके एक महिला को धोखा दिया और उसका उत्पीड़न किया। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने महिला से शादी का वादा किया था और वे दोनों अमेरिका में साथ रहे थे और महिला के भारत लौटने के बाद भी साथ रहे। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने उसे अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ने और भारत लौटने के लिए मना लिया था, यह कहकर कि वे दोनों मिलकर भारत में कोई बिजनेस शुरू करेंगे।

पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ समय बाद जब भी वह शादी की प्लानिंग के बारे में उनसे सवाल करती तो वे उसका फोन नंबर ब्लॉक करने लगते और उससे दूरी बना लेते थे। महिला का दावा है कि वह और एक्टर अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक साथ रहे, जिसके बाद वे बिना बताए गायब हो गए।

कौन हैं सौरव गुर्जर?

सौरव गुर्जर एक WWE रेसलर हैं, जिन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में विलेन का रोल निभाया था। रेसलर बनना सौरव का बचपन का सपना था, लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड ले आई। अपना सपना पूरा करने के लिए 14 साल पहले सौरव अपने होमटाउन ग्वालियर से मुंबई आ गए थे। 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए पहली बार सौरव स्क्रीन पर नहीं दिखे हैं। इससे पहले वे सिद्धार्थ कुमार तिवारी के टीवी शो 'महाभारत' (2013–2014) में भीम का रोल निभा चुके हैं।

2019 में सौरव ने अपने फिल्मी सफर के बारे में बताया था कि उन्होंने 2018 में एक ही दिन 'ब्रह्मास्त्र' और WWE के कॉन्ट्रैक्ट साइन किए थे। शुरू में वे फिल्म करने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि उनके सारे प्लान और लक्ष्य WWE से जुड़े थे। लेकिन अयान मुखर्जी से मिलने के बाद वे इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार हो गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।