Saurav Gurjar Arrested: एक्टर और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर को एक 29 साल की महिला द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने उन पर शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया है। खबरों के मुताबिक शिकायत के बाद उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके चलते उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। 'महाभारत' में भीम और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन - शिवा' में जोर का किरदार निभाने वाले सौरव गुर्जर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
