बॉलीवुड में अक्सर बड़े सितारों और चकाचौंध को सफलता की गारंटी माना जाता है, लेकिन फिल्म निर्देशक आदित्य धर की हालिया रिलीज 'धुरंधर' ने इन सभी धारणाओं को बदल कर रख दिया है। फिल्म की अभूतपूर्व सफलता पर बात करते हुए अभिनेत्री और आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने दिल जीतने वाली बातें साझा की हैं। यामी का मानना है कि इस फिल्म की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सिनेमा हमेशा से 'कहानियों और स्क्रिप्ट' का माध्यम रहा है।
