Get App

Toxic Review: यश के स्वैग ने जीता दिल, एक्शन लवर्स के लिए ट्रीट है फिल्म

Toxic Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले इस रिव्यू को एक बार जरूर पढ़ लें।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 11:39 AM
Toxic Review: यश के स्वैग ने जीता दिल,  एक्शन लवर्स के लिए ट्रीट है फिल्म
टॉक्सिक की कहानी एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां ताकत और परिवार दोनों की अपनी जगह है। यहां हर किरदार के पीछे एक कहानी है और हर रिश्ते के साथ कुछ न कुछ जुड़ा हुआ है।

फिल्म- टॉक्सिक

निर्देशक: गीतू मोहनदास

कलाकार: यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत

रेटिंग: 4

Toxic Review: यश की फिल्म का इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे और अब टॉक्सिक के साथ वह इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म की शुरुआत से ही समझ आ जाता है कि यह सिर्फ एक गैंगस्टर कहानी नहीं है। इसमें एक्शन है, परिवार है, रिश्ते हैं और एक ऐसी दुनिया है, जिसे निर्देशक गीतू मोहनदास ने अपने अंदाज में तैयार किया है। फिल्म का ट्रीटमेंट काफी अलग है और बड़े पर्दे पर इसके कई सीन खास असर छोड़ते हैं। ओणम और ईद-ए-मिलाद के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म यश के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें