Get App

Yash: 'फ्री में तो नहीं करूंगा...', 'टॉक्सिक' गाने 'तबाही' की कंडोम एड से तुलना करने वाले ट्रोलर्स पर यश का पलटवार

टॉक्सिक इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट की गई टॉक्सिक का हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब वर्जन भी होगा।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 16, 2026 पर 10:45 AM
Yash: 'फ्री में तो नहीं करूंगा...', 'टॉक्सिक' गाने 'तबाही' की कंडोम एड से तुलना करने वाले ट्रोलर्स पर यश का पलटवार
टॉक्सिक इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट की गई टॉक्सिक का हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब वर्जन भी होगा।

Yash: यश की फिल्म 'टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फ़िल्मों में से एक है। फ़िल्म की रिलीज़ पास आ रही है। मेकर्स ने हाल ही में कियारा आडवाणी वाला गाना 'तबाही' रिलीज़ किया। इस गाने की काफ़ी आलोचना हुई और लोगों ने इसकी तुलना 'कॉन्डम ऐड' से कर दी।

अब जब आलोचना बढ़ रही है, तो यश ने इस ट्रोलिंग पर मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया है। 'आप की अदालत' शो में यश से गाने को लेकर हो रही आलोचना के बारे में पूछा गया। 'कॉन्डम ऐड' वाली तुलना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "अगर कॉन्डम ऐड करना है, तो पैसे लेकर करूंगा। ऐसे मुफ़्त में नहीं करूंगा..." उनके इस जवाब पर दर्शकों ने ठहाके लगाए।

यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' में इंटीमेट पर अपनी राय रखी

यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' में इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म में कुछ भी अश्लील नहीं है। उन्होंने कहा, “अश्लीलता गलत है। मैंने तो किस भी नहीं किया है, अगर आपने देखा होगा तो। एक सीमा होती है और हम उसे समझते हैं। आपको सीन्स को कलात्मक रूप से फिल्माना होता है और जो सीन आकर्षक लगता है, वही बाद में सिनेमा का प्रभाव होता है। यही एक रचनाकार की आवाज़ होती है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें