Toxic Trailer Release: यश स्टारर 'टॉक्सिक' फिल्म का ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के टीजर ने खूब चर्चा बटोरी थी। कई लोगों को टीजर काफी बोल्ड लगा था, जबकि कई लोगों को बेहद पसंद आया था। वहीं फिल्म के गानों पर भी विवाद हुआ। अब ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। तो चलिए देखते हैं इसमें क्या कुछ है खास...
यश स्टारर टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर कि शुरुआत यश और उसके बेटे से होती है। इसके बाद शुरू होता है खूनखराबा। ट्रेलर से आप फिल्म की कहानी का ज्यादा पता नहीं लगा सकते हैं। किरदार काफी हैं। वहीं इतना जरूर पता लगता है कि फिल्म बाप-बेटे के की दुश्मनी पर बेस्ड होने वाली है। एक्शन सीन काफी डार्क हैं। फिल्म में यश डबल रोल में दिखने वाले हैं।
मेकर्स ने 8 अगस्त को सुबह ही फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की डेट और समय को बताया था। नए पोस्टर में लिखा था ट्रेलर अगस्त, 2026 को शाम 7:01 बजे रिलीज होगा। दर्शकों की एक्साइटमेंट देखते हुए मेकर्स ने बेंगलुरू में एक बड़े इवेंट में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। नए पोस्टर में यश आग और तबाही के बीच दिक रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, "डेटोनेटिंग (विस्फोट)।
'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' में स्टारकास्ट
'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' में यश के अलावा कियारा आडवाणी (नादिया), नयनतारा (गंगा), हुमा कुरैशी (एलिज़ाबेथ), तारा सुतारिया (रेबेका) और रुक्मिणी वसंत (मेलिसा) के रोल में दिखेंगी। पिछले दिनों में ही टॉक्सिक का 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर सामने आया था, जिसमें फिल्म की सभी एक्ट्रेसेस दिखी थीं। टीजर में नयनारा दमदार अंदाज में बाइक की सवारी करती दिखीं, जबकि कियारा एक डांसर के तौर पर नजर आईं। वहीं तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी का भी दमदार अंदाज दिखा है। यह कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म KVN प्रोडक्शंस और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले तैयार की गई है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।