Toxic Teaser: 'Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups' के मेकर्स ने बुधवार को 'Ladies And Ladies' टीजर रिलीज किया और तब से यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 'Toxic' टीजर ने लीड एक्टर यश के साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के कई बोल्ड सीन्स के कारण भी सभी का ध्यान खींचा है।
एक बोल्ड सीन में, यश को तारा सुतारिया के साथ इंटीमेट होते हुए देखा गया। दोनों एक कंबल लिपटे हुआ हैं। यश को तारा को पीछे से गले लगाते और उनके साथ करीबी पल बिताते हुए देखा गया। टीजर शेयर किए जाने के कुछ ही देर बाद, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उस खास सीन पर प्रतिक्रिया दी और उसे 'हॉट' बताया।
वहीं जबसे टीजर आया है यूजर्स अलग-अलग राय सामने रक रहे हैं। कई को ये पसंद आ रहा है, तो कई इसे अशलील बता रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा यह टीजर हाल के सालों का सबसे आपत्तिजनक टीजर है। फिल्म में महिलाओं को सिर्फ एक अटरेक्ट करने वाली वस्तु के तौर पर दिखाया गया है और इसके डायलॉग भी महिलाओं के प्रति अपमानजनक है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं, उन्हें ऐसी फिल्में देखने नहीं जाना चाहिए।
वहीं दूसरे ने कहा कि क्या पूरी फिल्म सिर्फ मारधाड़ और इसी तरह के अश्लील और बोल्ड कंटेंट से भरी है? अगर ऐसा है तो यह फिल्म फैमली दर्शकों के लिए बिल्कुल भी नहीं होगी। कुछ लोगों ने तो मजाक उड़ाते हुए टीजर की तुलना कंडोम के ऐड तक से कर डाली है।
‘लेडीज एंड लेडीज’ टीजर की शुरुआत इस नैरेशन से होती है- "प्यार औरतों को मॉन्स्टर बना देता है... अगर कोई इसके धोखे की गहराई को समझे, तो यह एक खूबसूरत भ्रम है।" यह टीज़र इच्छा, ताकत और जुनून जैसे विषयों की ओर इशारा करता है। इसके बाद महिला किरदारों की शानदार झलकियां दिखाई देती हैं – जैसे कि नयनतारा बाइक चलाते हुए एक दमदार अवतार में, कियारा आडवाणी बोल्ड रेड स्पार्कलिंग आउटफिट में, तारा सुतारिया रेट्रो लुक में सिगरेट के साथ, और साथ ही हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत की भी छोटी सी झलक।
टीजर में लेडीज का दमदार एक्शन दिखता है, जहां हथियारों से लैस महिलाओं का एक ग्रुप यश का सामना करता है। यश शांति से जवाब देता है, "लेडीज एंड लेडीज। क्या आप एक-एक करके आना चाहती हैं या सब एक साथ?" विज़ुअल्स जबरदस्त एक्शन और इंटिमेट पलों की भी झलक देते हैं।
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की हुई और एक्टर-प्रोड्यूसर यश की मुख्य भूमिका वाली फ़िल्म 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट की गई यह फ़िल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी डब की जाएगी। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह फ़िल्म बुधवार, 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।