Get App

Toxic: यश की 'टॉक्सिक' फिर हुई पोस्टपोन, फैंस की नाराजगी पर अभिनेता बोले– 'मुझे अपने लोगों पर पूरा भरोसा है'

Toxic: 'टॉक्सिक' फिल्म की रिलीज में दोबारा हुई देरी पर अभिनेता यश ने कहा है कि ग्लोबल स्तर पर मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यह फैसला जरूरी था, और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके फैंस इस बड़े नजरिए को समझेंगे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 17, 2026 पर 5:10 PM
Toxic: यश की 'टॉक्सिक' फिर हुई पोस्टपोन, फैंस की नाराजगी पर अभिनेता बोले– 'मुझे अपने लोगों पर पूरा भरोसा है'

साउथ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश के फैंस उनकी अगली पैन-इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच फिल्म के टलने की खबरों ने प्रशंसकों को थोड़ा मायूस कर दिया है। फिल्म पहले इस साल 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया है। यह दूसरी बार है जब फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया है। लगातार हो रही इस देरी पर अब खुद अभिनेता यश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे की एक बड़ी वजह साझा की है।

फैंस की नाराजगी को लेकर क्या बोले यश?

'वैरायटी इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में यश ने माना कि बार-बार फिल्म की तारीख आगे बढ़ने से उनके चाहने वाले जरूर परेशान होंगे। उन्होंने कहा: "इस वक्त मैंने अपना पूरा समय लेने और फिल्म को सही तरीके से रिलीज करने का फैसला किया है। यह एक ऐसी बात है जो शायद मेरे फैंस या भारत के दर्शकों को पसंद न आए। वे यकीनन थोड़े परेशान होंगे, क्योंकि हमारे यहां संस्कृति ऐसी है कि जैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू होती है, लोगों के दिमाग में एक टाइमलाइन बन जाती है। कभी-कभी न चाहते हुए भी मार्केटिंग और चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।"

यश ने आगे समझाया कि पश्चिमी देशों (West) में काम करने का तरीका थोड़ा अलग है। वहां फिल्म पूरी होने के बाद बाकी की चीजें शुरू होती हैं। जब बड़े बजट की फिल्में बनती हैं और कोई उसे खरीदना चाहता है या उसका हिस्सा बनना चाहता है, तो वे पहले पूरी फिल्म देखना पसंद करते हैं। यश ने कहा कि यह उनके लिए एक चुनौती जरूर है, लेकिन उन्हें अपने दर्शकों और फैंस पर पूरा भरोसा है कि वे इस फैसले के पीछे की बड़ी तस्वीर को समझेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें