Get App

Zanai Bhosle: 'वो ऊपर से सब देख रही हैं', आशा भोसले की अंतिम विदाई के बाद पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज

Zanai Bhosle On Asha Bhosle Death: महान गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि उनकी दादी आज भी सबके दिलों में जीवित हैं और ऊपर से सब देख रही हैं। राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के बाद जनाई ने प्रशंसकों से मिले अपार प्यार और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 9:21 AM
Zanai Bhosle: 'वो ऊपर से सब देख रही हैं', आशा भोसले की अंतिम विदाई के बाद पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज

भारतीय संगीत जगत के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। अपनी जादुई आवाज से आठ दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के संगीत प्रेमी शोक में डूबे हैं। सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दुखद घड़ी में सबसे मार्मिक क्षण तब देखने को मिला जब उनकी पोती जनाई भोसले ने अपनी दादी के लिए एक बेहद इमोशनल नोट साझा किया। जनाई, जो अपनी दादी के बहुत करीब थीं, ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि वह इस समय पूरी तरह से सुन्न हैं और उनके पास कहने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।

"वो हम सबके दिलों में जीवित हैं"

जनाई ने अपने संदेश में लिखा, "इतनी सारी भावनाओं से घिरी हुई हूं, जब हिम्मत होगी तब विस्तार से लिखूंगी। लेकिन मुझे यह कहना है कि आज जितने लोगों ने उन्हें सम्मान और प्यार दिया, उसे देखकर मेरा सिर झुक गया है। वह इस प्यार की हकदार थीं। मुझे अब अहसास हो रहा है कि वह हम सबके दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी और वह ऊपर से यह सब देख रही हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें