Get App

Zeenat Aman: 'मेरी पब्लिक इमेज और प्राइवेट पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग थी...', 'सेक्स सिंबल' का लेबल मिलने पर बोलीं जीनत अमान

Zeenat Aman: जीनत अमान ने कहा कि भले ही उन्होंने सिनेमा में अपने हर तरह के काम को पूरे दिल से अपनाया, लेकिन कैमरे के सामने दिखने वाली उस इमेज के पीछे की महिला का स्वभाव बिल्कुल अलग था। लेकिन लोगों को जो दिखता है, वही उन्हें सही लगता है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 4:35 PM
Zeenat Aman: 'मेरी पब्लिक इमेज और प्राइवेट पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग थी...', 'सेक्स सिंबल' का लेबल मिलने पर बोलीं जीनत अमान
अपनी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करते हुए जीनत ने लिखा- "लोगों द्वारा आपको किस तरह देखा जाता है यह एक दिलचस्प बात है। पब्लिक की नजरों में रहने के दौरान मुझे अक्सर 'सेक्स सिंबल' का लेबल दिया गया।

Zeenat Aman: वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान सोशल मीडिया पर अपने करियर और पुराने दिनों को लेकर खुलकर बात करती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर के दौरान 'सेक्स सिंबल' का लेबल दिए जाने के बारे में सालों बाद चुप्पी तोड़ी है। इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पब्लिक इमेज और उनकी निजी शख्सियत एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी।

'सत्यम शिवम सुंदरम' स्टार ने कहा कि भले ही उन्होंने सिनेमा में अपने काम को पूरे दिल से अपनाया, लेकिन कैमरे के सामने दिखने वाली उस छवि के पीछे की महिला बिल्कुल अलग थी- स्वभाव से निजी, थोड़ी इन्ट्रोवर्ट और अपने काम में पूरी तरह डूबी रहने पर सबसे ज्यादा खुश रहने वाली।

अपनी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करते हुए जीनत ने लिखा- "लोगों द्वारा आपको किस तरह देखा जाता है यह एक दिलचस्प बात है। पब्लिक की नजरों में रहने के दौरान मुझे अक्सर 'सेक्स सिंबल' का लेबल दिया गया। यह एक ऐसी इमेज थी, जो इस काम के साथ जुड़ी हुई थी और मैं समझती थी कि यह सिनेमा के बिजनेस का ही एक हिस्सा है। मैंने अपने काम को पूरे दिल से अपनाया, लेकिन कैमरे के सामने दिखने वाली उस छवि के पीछे की महिला कई मायनों में बिल्कुल अलग थी।

उन्होंने आगे लिखा- जिंदगी ने मुझे सिखाया है कि लोग हमें शायद ही कभी वैसा देख पाते हैं, जैसे हम असल में हैं। वे हमें अपने अनुभवों, उम्मीदों और कभी-कभी अपनी कल्पनाओं के नजरिए से देखते हैं। किसी के लिए आप रहस्यमयी हो सकते हैं तो किसी के लिए डरावने। और लंबी फ्लाइट में आपके बगल में बैठा कोई अजनबी इंसान अचानक आपके लिए एक ऐसा साथी बन सकता है, जिसके सामने आप खुलकर बात कर सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें