Chandni Chowk Town Hall: पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने जा रही है। चांदनी चौक स्थित लगभग 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल को अब एक विशाल 'ग्लोबल हेरिटेज सेंटर' के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के बीच हुए एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत इस पूरे परिसर की कायापलट की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुरानी दिल्ली की अनमोल धरोहर को संरक्षित करते हुए इस जगह को आम नागरिकों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ और उपयोगी बनाना है।
