New Takedown Rules: भारत सरकार ने सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे देश की क्रिएटर इकोनॉमी में संकट के बदल मंडराने लगे है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने आईटी नियमों (2021) में संशोधन करते हुए आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने की समय सीमा 36 घंटे से घटाकर मात्र 3 घंटे कर दी है। सरकार का मकसद डीपफेक और गलत जानकारी को तेजी से फैलने से रोकना है, लेकिन क्रिएटर्स को डर है कि इतने कम समय में गलतियां होने की गुंजाइश बढ़ जाएगी और उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। आइए आपको बताते हैं क्या है 3 घंटे का नया नियम।
