Get App

5 नन्हे ओरंगुटान बने भारत के VIP मेहमान! कैसे आए भारत ? जानिए इनके रहस्यमयी सफर की पूरी कहानी

ओडिशा के बालेश्वर जंगलों से रेस्क्यू किए गए 5 नन्हे ओरंगुटान अब भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर के खास मेहमान बन चुके हैं। इंडोनेशिया और मलेशिया में पाई जाने वाली यह प्रजाति आखिर भारत कैसे पहुँची? पढ़ें पूरी खबर...

karanअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 8:02 PM
5 नन्हे ओरंगुटान बने भारत के VIP मेहमान! कैसे आए भारत ? जानिए इनके रहस्यमयी सफर की पूरी कहानी
5 नन्हे ओरंगुटान बने भारत के VIP मेहमान!

रहस्यमयी सफर तय कर भारत आए 5 नन्हे ओरंगुटान अब देश के VIP मेहमान बन गए हैं। नन्हे ओरंगुटान की क्यूट हरकतों के वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहे हैं। लोग भी इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। पांचों नन्हे ओरंगुटानों का जंगल से रेस्क्यू करने के बाद इन्हें सीधा भुवनेश्वर के सबसे मशहूर नंदनकानन चिड़ियाघर लाया गया है। यहां पहुंचते ही ये मासूम बेजुबान चिड़ियाघर के सबसे खास और VIP मेहमान बन गए हैं। फिलहाल इन्हें अभी दूसरे वन्यजीवों से अलग क्वारंटीन में रखा गया है. यहां उनकी सेहत और व्यवहार पर नजर रखी जा रही है।

आखिर कैसे भारत पहुंचे 5 नन्हे ओरंगुटान?

वायरल हो रहे पांचों नन्हे ओरंगुटान आपको जितने क्यूट और मासूम लग रहे हें उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प और रहस्यमयी कहानी है इन पांचों के भारत आने की. ओडिशा के जंगलों में अचानक पांच ऐसे नन्हे जीव मिलते हैं, जो भारत के पूरे नक्शे पर कहीं पाए ही नहीं जाते! यह कोई आम जानवर नहीं, बल्कि मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया के घने वर्षावनों में रहने वाले ओरंगुटान थे। आखिर जो जीव भारत की धरती का है ही नहीं, वह अचानक यहां पहुंचा कैसे? क्या ये अंतरराष्ट्रीय तस्करी का शिकार हुए या इसके पीछे कोई गहरा राज़ है?

बालेश्वर जिले के सुनसान जंगल में जब स्थानीय लोगों ने बेबस हालत में घूमते इन पांच मासूमों को देखा तो सभी के होश उड़ गए। खबर मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन नन्हे मेहमानों को सुरक्षित बचाया गया और सीधा भुवनेश्वर के प्रसिद्ध नंदनकानन चिड़ियाघर  लाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें