5 Modern Fish Farming Tricks: मछली पालन सिर्फ शौक नहीं है यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है, जो कमाई के साथ आत्मनिर्भरता भी देता है। खास बात यह है कि तकनीक ने इसे और भी आसान बना दिया है। पहले मछली पालन के लिए जहां तालाब होना जरूरी था, वहीं अब बदलती तकनीक के साथ किसान कम जगह, कम पानी और नियंत्रित माहौल में भी मछली पालन कर सकते हैं। तकनीक की वजह से अब इस कारोबार को छोटे किसान भी अपना रहे हैं।
