Get App

Khargone: काला जादू और तांत्रिक कामों के लिए 6 साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Khargone: खरगोन पुलिस ने एक छह वर्षीय लड़के को बचाया है, जिसका अपहरण काले जादू और तथाकथित 'धन वर्षा' जैसी कुप्रथाओं से जुड़े तांत्रिक कामों के लिए किया गया था। 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की मदद से चलाए गए 22 दिनों के गहन तलाशी अभियान के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 10:37 AM
Khargone: काला जादू और तांत्रिक कामों के लिए 6 साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
काला जादू और तांत्रिक कामों के लिए 6 साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Khargone: खरगोन पुलिस ने एक छह वर्षीय लड़के को बचाया है, जिसका अपहरण काले जादू और तथाकथित 'धन वर्षा' जैसी कुप्रथाओं से जुड़े तांत्रिक कामों के लिए किया गया था। 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की मदद से चलाए गए 22 दिनों के गहन तलाशी अभियान के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने शुक्रवार शाम को मीडियाकर्मियों को बताया कि 10 दिसंबर को सन्वाद क्षेत्र के नवोदय स्कूल रोड पर खंगवाड़ा फाटा के पास स्थित अपने घर के बाहर से बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि दो लोगों ने बच्चे को क्रिकेट बैट और बॉल दिलाने का लालच देकर मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए।

SP ने बताया, “सन्वाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और सन्वाद, बरवाहा, बेदिया, मंडलेश्वर और बल्कवाड़ा पुलिस स्टेशनों से कई टीमें गठित की गईं। इस ऑपरेशन में साइबर सेल, एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, डॉग स्क्वाड और कंट्रोल रूम स्टाफ भी शामिल थे। पुलिस ने 1,000 से अधिक कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले, 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, वन और बैकवाटर क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया और लगभग 150 लोगों से पूछताछ की।”

पीड़ित बच्चे के घर पर मिला तांत्रिक सामान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें