प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि, सरकार ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत जहाज निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 70,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत तेजी से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, भले ही पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से दुनिया भर में व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पर असर पड़ रहा हो।
