Get App

Kanpur Kidney Racket: कानपुर में करोड़ों रुपये के किडनी रैकेट का पर्दाफाश, ₹50,000 के विवाद में हुआ खुलासा

Kanpur Kidney Racket: 50,000 रुपये के भुगतान विवाद से शुरू हुआ मामला अब कानपुर में एक बड़े अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश कर चुका है। जांच में सामने आया है कि यह रैकेट कई अस्पतालों के जरिए काम करता था, और इसमें गरीब और जरूरतमंदों को निशाना बनाया जाता था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 11:54 AM
Kanpur Kidney Racket: कानपुर में करोड़ों रुपये के किडनी रैकेट का पर्दाफाश, ₹50,000 के विवाद में हुआ खुलासा
कानपुर में करोड़ों रुपये के किडनी रैकेट का पर्दाफाश, ₹50,000 के विवाद में हुआ खुलासा

Kanpur Kidney Racket: 50,000 रुपये के भुगतान विवाद से शुरू हुआ मामला अब कानपुर में एक बड़े अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश कर चुका है। जांच में सामने आया है कि यह रैकेट कई अस्पतालों के जरिए काम करता था, गरीब और जरूरतमंद युवाओं को निशाना बनाता था और किडनी को 90 लाख रुपये तक में बेचता था।

यह मामला रावतपुर के एक प्राइवेट अस्पताल से जुड़ा है, जहां नियमों का उल्लंघन करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने का शक है। सोमवार को एक डोनर ने बकाया राशि का भुगतान न किए जाने की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान अस्पताल संचालक और एक कथित बिचौलिए सहित 4-5 लोगों को हिरासत में लिया गया।

डोनर ने दावा किया कि उसे 10 लाख रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन उसे 50,000 रुपये कम दिए गए और बाकि पैसे देने में बार-बार देरी की गई।

पैसे न मिलने से परेशान होकर वह पुलिस के पास गया, जिससे एक जांच शुरू हुई और संगठित नेटवर्क की परतें उजागर होने लगीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें