Etah Family Murder: सोमवार दोपहर को एटा जिला मुख्यालय के मोहल्ला नगला प्रेमी इलाके में एक परिवार के चार सदस्यों की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी। 75 वर्षीय गंगा सिंह, उनकी 70 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी, 42 वर्षीय बहू रत्ना और 23 वर्षीय पोती ज्योति घर में मौजूद थे, जब हमलावर अंदर घुस आए और उन पर धारदार हथियारों और ईंट से हमला कर दिया। ज्योति की शादी इसी साल फरवरी में होने वाली थी।
