Aaj Ka Mausam 5 August: देश भर में मानसून की चाल एक बार फिर बेहद उग्र हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 अगस्त के लिए ताजा वेदर बुलेटिन जारी करते हुए देश के दो दर्जन से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आंधी-तूफान और कड़कती बिजली का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार और पहाड़ी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर के असम और मेघालय तक मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ रहने वाला है।
