Aaj Ka Mausam June 3rd: देशभर में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 जून के लिए देश भर का वेदर बुलेटिन जारी करते हुए उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक के राज्यों में भारी फेरबदल का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक आज देश के 20 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान के साथ 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाला प्रचंड बवंडर (थंडरस्क्वाल) दस्तक दे सकता है। इसकी रफ्तार कुछ हिस्सों में और तेज हो सकती है। इसके अलावा केरल संग दक्षिण और पूर्वोत्तर के 6 प्रमुख राज्यों क्षेत्रों में जोरदार और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज के मौसम का पूरा और विस्तृत राज्यवार पूर्वानुमान।
