Aaj Ka Mausam News: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार (15 सितंबर) को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोंकण और गोवा, गुजरात रीजन तथा सौराष्ट्र-कच्छ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। बारिश के साथ कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी का अलर्ट
दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। IMD के अनुसार, 16 और 17 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में दिल्ली-NCR के लोगों को अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
मध्य भारत में भी बारिश के आसार
बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर में भी बारिश
गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर
अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा मौसम