Get App

केजरीवाल को झटका! राघव चड्ढा समेत AAP के 7 बागी सांसदों के विलय को मिली मंजूरी, अब राज्यसभा में BJP की संख्या 113 हुई

AAP MP in BJP: राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय को सोमवार (27 अप्रैल) को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया। अससे उच्च सदन में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या 10 से घटकर तीन रह गई। साथ ही राज्यसभा में BJP सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 11:59 AM
केजरीवाल को झटका! राघव चड्ढा समेत AAP के 7 बागी सांसदों के विलय को मिली मंजूरी, अब राज्यसभा में BJP की संख्या 113 हुई
AAP MP in BJP: अब राज्यसभा में AAP सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई है

AAP MP in BJP: राज्यसभा के चेयरमैन सी.पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सात बागी सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय को मंजूरी दे दी है, जिससे सत्ताधारी भगवा पार्टी की उच्च सदन में संख्या बढ़ गई है। सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा के सभापति ने सोमवार (27 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी के सातों सांसदों के BJP में विलय को स्वीकार कर लिया।

आम आदमी पार्टी के सांसदों के विलय को राज्यसभा के सभापति द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद सदन में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP सदस्यों की संख्या 10 से घटकर तीन रह गई है।

AAP की अपील खारिज

राज्यसभा की वेबसाइट पर अब ये सातों सांसद BJP के सदस्यों की लिस्ट में दिखाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को सातों सांसदों ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर उन्हें विलय के बाद भाजपा सांसद माने जाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। आम आदमी पार्टी ने रविवार को राज्यसभा के सभापति को एक पत्र लिखकर दल बदल करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें