Get App

Abhishek Banerjee Attack: अभिषेक बनर्जी के घर पर किसने किया हमला? बोले- '6 महीने में मेरी जान लेने की यह 7वीं कोशिश'

Abhishek Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच तनाव बढ़ गया है। TMC सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके जन्मदिन समारोह के दौरान कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 1:38 PM
Abhishek Banerjee Attack: अभिषेक बनर्जी के घर पर किसने किया हमला? बोले- '6 महीने में मेरी जान लेने की यह 7वीं कोशिश'
Abhishek Banerjee Attack: जन्मदिन समारोह के दौरान कोलकाता के कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले की खबर है

Abhishek Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि है भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार (6 नवंबर) देर रात कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर हमला किया जिसके बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई है। डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने दावा किया कि यह हमला उनकी जान लेने की साजिश के तहत किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से पहले लगातार दो दिन तक उनके कार्यालय और आवास पर नजर रखी गई। उन्होंने कहा कि झड़प में उनके कई समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बनर्जी ने X पर पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘लगातार दो दिन तक रैकी करने के बाद भाजपा के गुंडों ने देर रात दो बजे मेरे आवास पर हमला किया। फुटेज देखें और खुद फैसला करें। अगर एक निर्वाचित सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो पश्चिम बंगाल में आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना कीजिए।"

क्या है पूरा मामला?

आरोप हैं कि पहले कथित BJP समर्थकों ने बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर 'चोर-चोर' के नारे लगाए, जहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस खेमे के कार्यकर्ता शनिवार को अभिषेक के जन्मदिन से पहले इसके आयोजन के संबंध में इकट्ठा हुए थे। नारों के बाद दोनों पक्षों के बीच जवाबी नारेबाजी, तीखी बहस और झड़प शुरू हो गई, जिसमें मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ के आरोप भी लगाए गए हैं। बनर्जी हमले में कथित रूप से घायल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने रात में अपने आवास से बाहर निकले। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कांटेदार छड़ियों से हमला किया और पार्टी के स्थानीय कार्यालय में तोड़फोड़ की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें