ADA Plot Scheme: ताजनगरी आगरा में अपना घर बनाने और भविष्य के लिए जमीन में निवेश करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी (ADA) की ओर से गोमतीपुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप भी अपने सपनों का आशियाना आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाओं से लैस शहर में बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। अखबारों में जारी विज्ञापन के मुताबिक, ताज सिटी में ADA द्वारा ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत 'गोमतीपुरम टाउनशिप' में आवासीय भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है।
आगरा विकास प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य 'हमारा प्रयास, सबको आवास' है, जिसके तहत आम जनता के लिए किफायती और आधुनिक आवासीय विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि डेडलाइन समाप्त होने से पहले इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं!
इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें कुल 744 आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भूखंडों को पांच अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 417 भूखंड 101 से 150 वर्गमीटर की कैटेगरी में रखे गए हैं। इससे छोटे और मध्यम आकार के प्लॉट चाहने वाले लोगों को ज्यादा विकल्प मिलते हैं।
रिपोर्टों के अनुसार गोमतीपुरम टाउनशिप में भूखंडों की घोषित दर 33,000 रुपये प्रति वर्गमीटर है। हालांकि, योजना में आरक्षित और अनारक्षित कैटेगरी के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन धनराशि बताई गई है। इसलिए प्लॉट बुक करने से पहले इस हाउसिंग स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स आगरा अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच कर लें।
कहां विकसित की जा रही है गोमतीपुरम टाउनशिप?
गोमतीपुरम टाउनशिप आगरा की महत्वाकांक्षी ग्रेटर आगरा परियोजना का हिस्सा है। इसे रायपुर और रहनकलां क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है:-
रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: आप आगरा विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.adaagra.org.in या janhit.upda.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेनशन कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 0562-2510070
व्हाट्सएप सहायता नंबर: +91 9084407890
सोशल मीडिया अकाउंट: @adaagraofficial