Get App

ADA Plot Scheme: ताजमहल के पास घर बनाने का सुनहरा अवसर! 'गोमतीपुरम टाउनशिप' में प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें- कीमत समेत सबकुछ

ADA Plot Scheme: यदि आप अपने सपनों का आशियाना आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाओं से लैस ताज सिटी आगरा में बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ADA द्वारा ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत 'गोमतीपुरम टाउनशिप' में आवासीय भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 2:55 PM
ADA Plot Scheme: ताजमहल के पास घर बनाने का सुनहरा अवसर! 'गोमतीपुरम टाउनशिप' में प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें- कीमत समेत सबकुछ
ADA Plot Scheme: आगरा में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी न्यूज है

ADA Plot Scheme: ताजनगरी आगरा में अपना घर बनाने और भविष्य के लिए जमीन में निवेश करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी (ADA) की ओर से गोमतीपुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप भी अपने सपनों का आशियाना आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाओं से लैस शहर में बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। अखबारों में जारी विज्ञापन के मुताबिक, ताज सिटी में ADA द्वारा ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत 'गोमतीपुरम टाउनशिप' में आवासीय भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है।

आगरा विकास प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य 'हमारा प्रयास, सबको आवास' है, जिसके तहत आम जनता के लिए किफायती और आधुनिक आवासीय विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि डेडलाइन समाप्त होने से पहले इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं!

कितने प्लॉट उपलब्ध हैं?

इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें कुल 744 आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भूखंडों को पांच अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 417 भूखंड 101 से 150 वर्गमीटर की कैटेगरी में रखे गए हैं। इससे छोटे और मध्यम आकार के प्लॉट चाहने वाले लोगों को ज्यादा विकल्प मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें