Get App

Adani Group: जयपुर एयरपोर्ट के नीचे मेट्रो टनल बनाएगा अदाणी ग्रुप! ₹921 करोड़ के प्रोजेक्ट में निकला सबसे आगे

Jaipur Metro Line 2 Adani Group: जयपुर मेट्रो लाइन-2 के अंडरग्राउंड विस्तार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टोंक रोड से जयपुर एयरपोर्ट के नीचे तक बनने वाली इस ट्विन टनल और अंडरग्राउंड स्टेशनों के प्रोजेक्ट में अदाणी ग्रुप की कंपनी 'सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स' ₹921 करोड़ की सबसे कम बोली लगाकर सबसे आगे निकल गई है। आखिर इस मेगा प्रोजेक्ट में क्या-क्या खास बनेगा? जानिए

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 18, 2026 पर 1:29 PM
Adani Group: जयपुर एयरपोर्ट के नीचे मेट्रो टनल बनाएगा अदाणी ग्रुप! ₹921 करोड़ के प्रोजेक्ट में निकला सबसे आगे
इस टेंडर के तहत टोंक रोड पर पिंजरापोल गोशाला से लेकर B2 बाईपास चौराहे तक अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक बिछाया जाएगा

Jaipur Metro Line 2: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मेट्रो लाइन-2 के अंडरग्राउंड स्ट्रेच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अदाणी ग्रुप की कंपनी 'सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड' इस अंडरग्राउंड रूट के निर्माण का टेंडर हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे निकल गई है।

जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कंपनी ने ₹921.63 करोड़ की सबसे कम बोली (L1 Bidder) लगाई है। हालांकि अंतिम ठेका जारी होना अभी बाकी है, लेकिन पूरी संभावना है कि यह प्रोजेक्ट अदाणी ग्रुप को ही मिलेगा।

जयपुर एयरपोर्ट के ठीक नीचे से गुजरेगी जुड़वां टनल

इस टेंडर के तहत टोंक रोड पर पिंजरापोल गोशाला से लेकर B2 बाईपास चौराहे तक अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक बिछाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में कई आधुनिक सिविल निर्माण शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें