Get App

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश के बाद DGCA की सेफ्टी ऑडिट में बड़े बदलाव की तैयारी

Ahmedabad Plane Crash : DGCA सेफ्टी ऑडिट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रूटीन ऑडिट के अलावा अब स्पेशल ऑडिट भी होगा। समय-समय पर DGCA सेफ्टी स्टैंडर्ड की जांच करेगा। अलग-अलग विभाग की जांच के लिए अलग-अलग टीम होगी। ऑडिट के ये नए नियम शेड्यूल, नॉन शेड्यूल और कार्गो सभी प्रकार की उड़ानों पर लागू होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2025 पर 3:35 PM
Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश के बाद DGCA की सेफ्टी ऑडिट में बड़े बदलाव की तैयारी
Air India flight crash : ऑडिट के ये नए नियम शेड्यूल, नॉन शेड्यूल और कार्गो सभी प्रकार की उड़ानों पर लागू होंगे

असीम मनचंदा, सीएनबीसी अवाज़

Ahmedabad flight crash : अहमदाबाद में होने के बाद DGCA सेफ्टी ऑडिट में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत DGCA रूटीन ऑडिट के अलावा स्पेशल ऑडिट भी करेगा। इस खबर पर ज्यादा डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि DGCA सेफ्टी ऑडिट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रूटीन ऑडिट के अलावा अब स्पेशल ऑडिट भी होगा। समय-समय पर DGCA सेफ्टी स्टैंडर्ड की जांच करेगा। अलग-अलग विभाग की जांच के लिए अलग-अलग टीम होगी।

यह ऑडिट इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक होगा और इसमें एयरलाइंस, हवाई अड्डे, ट्रेनिंग स्कूल और हेलीकॉप्टर सेवाएं भी शामिल होंगी। यह ऑडिट ICAO (International Civil Aviation Organization) और दूसरे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक होगा। इस ऑडिट में एयर इंडिया सहित सभी एयरलाइंस,एयरक्रॉफ्ट,एयरपोर्ट, ट्रेनिंग स्कूल, ग्राउंड स्टाफ और हेलीकॉप्टर जैसी सभी एविएशन सेवाएं शामिल होंगी। इस ऑडिट का मुख्य लक्ष्य सुरक्षा,कामकाज के तरीकों और नियमों का पालन करना है।

मौजूदा समय में अलग-अलग सर्विसों के लिए अलग-अलग रेगुलेटर हैं। जैसे की उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर और अन्य सर्विस पर निगरानी करती है। इससे कई बार एजेंसियों में आपसी तालमेल नहीं बन पाता और कई बातों का समय रहते पता नहीं लग पाता। अब तय किया गया है कि पूरे देश के एविएशन सेक्टर के लिए एक जैसा नियम लागू करते हुए यह स्पेशल सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए डिप्टी डीजी की लीडरशिप में यह काम शुरू किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें