Get App

Aga Ruhullah: उमर अब्दुल्ला की पार्टी पर संकट के बादल? आगा रुहुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और सांसदी से दिया इस्तीफा, NC में बगावत के संकेत

Aga Ruhullah: श्रीनगर के सांसद सैयद आगा रुहुल्ला मेहदी ने मंगलवार (3 नवंबर) को बडगाम में एक बड़ी जनसभा के दौरान अपनी संसदीय सीट और सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही पार्टी के साथ उनका 24 साल पुराना नाता खत्म हो गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 5:18 PM
Aga Ruhullah: उमर अब्दुल्ला की पार्टी पर संकट के बादल? आगा रुहुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और सांसदी से दिया इस्तीफा, NC में बगावत के संकेत
Aga Ruhullah Resign: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की पार्टी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं

Aga Ruhullah: जम्मू-कश्मीर में सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के भीतर अब बगावत खुलकर सामने आ गया है। श्रीनगर से लोकसभा सांसद सैयद आगा रुहुल्ला मेहदी ने मंगलवार (3 नवंबर) को अपने पिता आगा सैयद मेहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर बडगाम में आयोजित एक रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफे की घोषणा की। मेहदी 2024 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर श्रीनगर सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने अपने समर्थकों को 80 मिनट तक संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर में एक नया राजनीतिक संगठन बनाने का संकेत दिया।

शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखी जा रही इस रैली में प्रभावशाली शिया नेता रुहुल्ला मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों पर आर्टिकल 370 की बहाली की लड़ाई छोड़ देने का आरोप लगाया, जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को भारतीय संघ के भीतर विशेष दर्जा प्राप्त था।

इस्तीफे को 'आजादी का फरमान' बताया

लोकसभा सदस्य मेहदी ने कहा, "चुनाव के दौरान आर्टिकल 370 बहाल करने, कैदियों को रिहा करने और मुफ्त बिजली देने के बारे में किए गए तमाम दावे महज झूठ थे। मैं अब इन झूठों का हिस्सा बनकर नहीं रह सकता।" उन्होंने पार्टी से अपने इस्तीफे को 'आजादी का फरमान' बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें