गणतंत्र दिवस से ठीक तीन दिन पहले अहमदाबाद के कई स्कूलों के साथ-साथ नोएडा के शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके चलते शुक्रवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और छात्रों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। अहमदाबाद में कई प्राइवेट स्कूलों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शहर पुलिस, बम निरोधक इकाई, फोरेंसिक विभाग और दमकल विभाग की टीमों को परिसरों में गहन निरीक्षण के लिए तैनात किया गया।
