Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 274 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। वहीं हादसे के मलबे से एक और शव बरामद हुआ है। जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान के पिछले हिस्से (टेल सेक्शन) में एक शव फंसा हुआ मिला। केंद्र सरकार की ओर से विमान हादसे के बाद हाई लेवल कमेटी बना दी गई है। शनिवार को कमेटी के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। इन सबके बीच घटनास्थल पर मलबे के हटाने का काम जारी है।
