Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार, टेकऑफ के समय हुआ हादस

Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान टेकऑफ करते वक्त क्रैश हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे। ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई

अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान क्रैश

गुजरात से इस वक्त एक बहुत ही बड़ी खबर आ रही है। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक विमान क्रैश की खबर है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान टेकऑफ करते वक्त क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विमान में करीब 242 लोग सवार थे।  ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। बताया जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा टकराने की वजह से ये हादसा हुआ है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। खबर है कि ये विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना के बाद कई सड़कें बंद कर दी गई हैं।


एयर इंडिया ने की हादसे की पुष्टि

एयर इंडिया ने भी X पर एक पोस्ट कर विमान हादसे की पुष्टि कर दी है। एयर इंडिया ने पोस्ट में लिखा, "अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में क्रैश हो गई। इस समय, हम जानकारी का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल पर जल्द से जल्द आगे की अपडेट साझा करेंगे।"

सामने आ रहीं तस्वीरों में बहुत काला धुंआ ही धुंआ दिख रहा है। फुटेज देख कर लग रहा है कि ये हादसा काफी बड़ा है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ और इसमें कितना बड़ा नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी नहीं आई है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अमिता शाह ने गुजरात के CM से की बात

पता चला है कि हादसे के वक्च विमना में 220 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

NDRF भी दुर्घटना पर पहुंच कर रेस्क्यू में जुट गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से कुल 3 और टीमें भेजी जा रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।