गुजरात से इस वक्त एक बहुत ही बड़ी खबर आ रही है। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक विमान क्रैश की खबर है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान टेकऑफ करते वक्त क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विमान में करीब 242 लोग सवार थे। ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। बताया जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा टकराने की वजह से ये हादसा हुआ है।
