Get App

Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के शव की ऐसे हुई पहचान, अब तक इतनी बॉडी के DNA सैंपल मैच

Ahmedabad Plane Crash: दिल दहला देने वाले विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है 3 दिन पहले हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की भी पहचान कर ली गई है. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ये जानकारी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2025 पर 2:45 PM
Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के शव की ऐसे हुई पहचान, अब तक इतनी बॉडी के DNA सैंपल मैच
दिल दहला देने वाले विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद के एयर इंडिया विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 274 तक पहुंच गई है। इस दिल दहला देने वाले विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। 3 दिन पहले हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की भी पहचान कर ली गई है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ये जानकारी दी।

वहीं जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद डीएनए टेस्टिंग के जरिए, मारे गए लोगों में से 32 की पहचान कर ली गई है और 12 परिवारों ने अब तक शवों के लिए दावा किया है।गुजरात सरकार ने परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपने का काम शुरू कर दिया है।

राजकोट में किया जाएगा अंतिम संस्कार

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को बताया कि एयर इंडिया की अहमदाबाद में हुई दर्दनाक दुर्घटना के तीन दिन बाद, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पहचान डीएनए जांच से हो गई है। सुबह 11:10 बजे आई रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि दुर्घटना स्थल से मिले अवशेष विजय रूपाणी के ही हैं। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे थे। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने बताया कि विजय रूपाणी के परिवार को डीएनए मिलान की जानकारी दे दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें