Get App

AI Impact On Jobs: एआई का नौकरी पर पड़ेगा कैसा असर? IIT मद्रास की रिपोर्ट में IT, BPO और फाइनेंस सेक्टर का जिक्र कर कही गई ये बात

AI Impact On Jobs: IIT मद्रास के 'सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल AI' (CeRAI) के एक व्हाइट पेपर के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारत में एंट्री-लेवल की नौकरियों का स्वरूप बदल सकता है। यह रूटीन कार्यों को ऑटोमेट करके और जूनियर कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव लाकर ऐसा कर सकता है भले ही उनके पूरे रोल खत्म न हों

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 3:09 PM
AI Impact On Jobs: एआई का नौकरी पर पड़ेगा कैसा असर? IIT मद्रास की रिपोर्ट में IT, BPO और फाइनेंस सेक्टर का जिक्र कर कही गई ये बात
AI Impact On Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नौकरियों के कनेक्शन को लेकर आईआईटी मद्रास का एक रिसर्च सामने आया है

AI Impact On Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारत में युवाओं के करियर की शुरुआत करने के तरीके को बदल सकता है। IIT मद्रास के सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल एआई (CeRAI) के एक श्वेत पत्र (व्हाइट पेपर) के अनुसार, AI के बढ़ते इस्तेमाल से शुरुआती स्तर की नौकरियों में किए जाने वाले कई नियमित और दोहराव वाले काम ऑटोमेट हो सकते हैं। इससे जरूरी नहीं कि किसी कर्मचारी की पूरी नौकरी खत्म हो जाए। लेकिन उसकी जिम्मेदारियों, काम सीखने के अवसरों और भविष्य में वरिष्ठ पदों तक पहुंचने की प्रक्रिया में बदलाव आ सकता है।

'हाउ AI इज रीकॉन्फिगरिंग वर्क इन इंडिया (How AI Is Reconfiguring Work in India)' शीर्षक वाले इस पेपर में कहा गया है कि रोजगार पर एआई के प्रभाव को समझने के लिए केवल यह देखना पर्याप्त नहीं है कि कौन-सी नौकरी खत्म होगी और कौन-सी बनी रहेगी। इसके बजाय यह आकलन करना जरूरी है कि किसी नौकरी में शामिल कौन-कौन से काम एआई कर सकता है और किन जिम्मेदारियों के लिए मानवीय कौशल की जरूरत बनी रहेगी।

आईटी, बीपीओ और फाइनेंस सेक्टर पर विशेष असर की आशंका

रिपोर्ट में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO), फाइनेंशियल सर्विस और प्रोफेशनल सर्विसेज को ऐसे क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया गया है, जहां शुरुआती स्तर के कर्मचारियों को अक्सर प्रक्रिया आधारित, दोहराव वाले और नियमित काम करने पड़ते हैं। इनमें से कई कार्यों को AI टूल्स के जरिए तेजी से और ऑटोमेटिक तरीके से पूरा किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें