Get App

PM Modi Addresses AI Summit: पीएम मोदी ने इंडिया AI समिट में 'डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया, डिलीवर टू द वर्ल्ड' का दिया मंत्र

PM Modi AI Summit 2026 India: पीएम ने कहा, 'जब हम किसी बड़े बदलाव या ट्रांसफॉर्मेशन के दौर से गुजर रहे होते हैं, तो उसी समय उसके पूर्ण प्रभाव का आकलन नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने भारत को किफायती और बड़े स्तर के समाधानों के लिए एक स्वाभाविक केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पास विविधता, जनसांख्यिकी और लोकतंत्र की ताकत है, जो इसे एआई और तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक लीडर बनाती है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 11:34 AM
PM Modi Addresses AI Summit: पीएम मोदी ने इंडिया AI समिट में 'डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया, डिलीवर टू द वर्ल्ड' का दिया मंत्र
प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मानव इतिहास की सबसे क्रांतिकारी तकनीक बताया

India AI Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' को संबोधित करते हुए इसे पूरी दुनिया और विशेष रूप से 'ग्लोबल साउथ' यानी विकासशील देशों के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि भारत मानवता के छठे हिस्से का घर है और यहां इस तरह का आयोजन भारत की वैश्विक महत्ता को दर्शाता है। पीएम मोदी ने समिट में लगी प्रदर्शनी और उसमें युवाओं के उत्साह को देखकर खुशी जाहिर की और इसे 'मेक इन इंडिया' की ताकत बताया।

एआई तो अभी बस एक शुरुआत है

प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मानव इतिहास की सबसे क्रांतिकारी तकनीक बताया। उन्होंने कहा, 'हम अभी जो भी देख रहे हैं, वह एआई की क्षमता के केवल शुरुआती संकेत हैं। यह तकनीक उत्पादकता को कई गुना बढ़ा रही है। इसकी रफ्तार और पैमाना इतना अभूतपूर्व है कि इतिहास में पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा गया।' पीएम मोदी का मानना है कि एआई आने वाले समय में पूरी दुनिया को बदलने की क्षमता रखता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें