AI Summit 2026: 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी! ग्लोबल नेताओं का करेंगे स्वागत, जानें 'भारत मंडपम' में आज क्या होगा खास

AI Summit 2026 India: भारत की टेक्नोलॉजी और डिप्लोमैटिक ताकत के ऐतिहासिक प्रदर्शन के तौर पर भारत मंडपम 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के सबसे खास पल के लिए तैयार है। एक हफ्ते की हाई-लेवल बातचीत और शानदार AI इम्पैक्ट एक्सपो के बाद गुरुवार (19 फरवरी) को भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक उद्घाटन एक ग्लोबल नजारा होगा

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 7:31 AM
Story continues below Advertisement
AI Summit 2026 India: पीएम नरेंद्र मोदी आज 'भारत मंडपम' में दुनिया के नेताओं का स्वागत करेंगे

AI Summit 2026 India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार (19 फरवरी) को दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026' का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार सुबह करीब 9 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। सुबह 9:15 बजे एक फमिली फोटो ली जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी करीब 10:25 बजे सेरेमनी को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह शिखर सम्मेलन में शामिल कई ग्लोबल नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

उद्घाटन समारोह को पीएम मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस समेत दुनिया भर के उद्योग दिग्गज संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अन्य नेताओं के साथ 'इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का दौरा करेंगे। इस दौरान वे लोग प्रदर्शनी में लगे विभिन्न देशों के मंडप देखेंगे। फिर प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होने वाली नेताओं की पूर्ण बैठक में भाग लेंगे। शाम साढ़े पांच बजे से प्रधानमंत्री मोदी कंपनियों के CEO की गोलमेज बैठक में भाग लेंगे।

दुनियाभर के दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचे


प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को भारत मंडपम में जारी 'एआई इम्पैक्ट समिट' में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सहित विश्व के नेताओं का स्वागत किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे का स्वागत ढोल, नादस्वरम और तानपुरा सहित पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम, क्रोएशियाई प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस और फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो उन नेताओं में शामिल थे। इनका पीएम मोदी ने भव्य रूप से सजाये गए भारत मंडपम में स्वागत किया।

यूनान के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस और गुयाना के उपराष्ट्रपति भरत जगदेव भी उन नेताओं में शामिल थे, जिनका पीएम मोदी ने स्वागत किया। इस शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के 500 से अधिक AI दिग्गज, करीब 100 सीईओ एवं संस्थापक, 150 शोधकर्ता और 400 चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर्स (CTOs) और वाइस प्रेसिडेंट शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इनमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष एवं शासन प्रमुख तथा करीब 60 मंत्री एवं उप मंत्री शामिल हैं।

आज का शेड्यूल

09:15 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद देशों के प्रमुखों और दुनिया के नेताओं का स्वागत करेंगे। इसके बाद एक फैमिली फोटो होगी। यह AI गवर्नेंस पर एक साथ दुनिया भर के नेताओं को दिखाने वाली एक सिंबॉलिक तस्वीर होगी।

09:40 AM: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और UN सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस जैसे बड़े नेता भाषण देंगे।

10:25 AM: प्रधानमंत्री मोदी भी अपना मुख्य भाषण देंगे। इसमें वे 'सॉवरेन AI' और सबको साथ लेकर चलने वाली टेक्नोलॉजी के लिए पक्का रोडमैप तय करें।

ये भी पढ़ें- Paper leaked in MP: मध्य प्रदेश में एग्जाम से पहले ही 10वीं इंग्लिश का पेपर लीक, महिला टीचर ने पर्चा वॉट्सऐप स्टेटस पर डाली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।