Travel Anxiety : क्या एयर इंडिया दुर्घटना के बाद आपके मन में भी ट्रैवल को लेकर एंग्जाइटी आ गई? क्या आप भी फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले विमान का मॉडल चेक कर रहे हैं। हाल की घटनाओं ने एविएशन और पर्यटन दोनों को ही प्रभावित किया है। एयर इंडिया दुर्घटना के बाद लोग ट्रैवल एंग्जाइटी के शिकार हो रहे हैं। अब सिर्फ ये जरूरी नहीं है कि कहां जाना है, बल्कि किस माध्यम से जाना है, ये ज्यादा जरूरी हो गया है। लोकल सर्कल सर्वे के मुताबिक 41 फीसदी भारतीय हवाई यात्री अब उड़ान से पहले एयरक्राफ्ट का टाइप देख रहे हैं। 56 फीसदी लोगों ने सरकार से बोइंग 787-8 को जांच पूरी होने तक ग्राउंड करने की मांग की है।
