Air India News: एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े विमानों के ऑपरेशन में 15 प्रतिशत की कटौती करने वाली है। यह कटौती मौजूदा समय से जुलाई के मध्य तक लागू रहेगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को सुरक्षा जांच के बढ़ने और ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण परिचालन संबंधी व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है। अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन गैटविक जा रहे बोइंग 787-8 विमान के 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयरलाइन को खासकर B787-8/9 विमानों की जारी सुरक्षा जांच के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान का सामना करना पड़ा है।
