AK-203 Sher Rifles: छोटे हथियारों के घरेलू उत्पादन के क्षेत्र में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित कोरवा ऑर्डनेंस फैसिलिटी में पूरी तरह से भारतीय कंपोनेंट्स और इनपुट मैटेरियल से बनी पहली AK-203 असॉल्ट रायफल का निर्माण और सफल परीक्षण कर लिया गया है। 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारत और रूस के जॉइंट वेंचर इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड ने इसे तैयार किया है। इस पहली 100% स्वदेशी रायफल को शेर (Sher) नाम दिया गया है।
