Kerala sailor killed in Russian strike: यूक्रेन के ओडेसा तट के पास रूसी हमले में मालवाहक जहाज एमवी गोल्डन लियो (MV Golden Leo) पर सवार चार भारतीय क्रू सदस्यों की मौत हो गई। इनमें केरल के कासरगोड जिले के 26 वर्षीय नाविक अखिल जोयन भी शामिल थे। इस हादसे से उनके परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, क्योंकि महज दो महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी। वह जॉयन और सैली का इकलौता बेटा था। वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत था।
