Get App

Amroha GangRape Case: यूपी पुलिस के सिपाही और CRPF जवानों ने किया गैंगरेप! अमरोहा के फॉर्म हाउस में हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

Amroha GangRape Case: एक अधिकारी ने गुरुवार (24 सितंबर ) को बताया कि अमरोहा जिले के एक फार्महाउस में हरियाणा की 24 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के दो जवानों और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 1:13 PM
Amroha GangRape Case: यूपी पुलिस के सिपाही और CRPF जवानों ने किया गैंगरेप! अमरोहा के फॉर्म हाउस में हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
Amroha GangRape Case: अमरोहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो जवान गिरफ्तार हुए हैं

Amroha GangRape Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक फार्महाउस में हरियाणा निवासी एक महिला से कथित गैंगरेप के मामले में यूपी पुलिस के दो पुलिसकर्मियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, कथित घटना अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में हुई। इस मामले में हसनपुर थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल तथा CRPF के एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) लखन सिंह यादव के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद निवासी करीब 24 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि 20 सितंबर को उसकी एक महिला परिचित ने उससे संपर्क किया था। उसने अमरोहा में धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए उसे सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मोहित से मिलने को कहा था। मोहित मुजफ्फरनगर जिले के सौरंग गांव का निवासी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने 21 सितंबर को हरियाणा के सोनीपत में मोहित से मुलाकात की। वहां से दोनों मेरठ गए, जहां मोहित का सहयोगी सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल लालाराम यादव भी उनके साथ शामिल हो गया। लालाराम राजस्थान के अलवर का रहने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें