Get App

Amur Falcons Return To India: 23 देशों का सफर तय कर मणिपुर लौटे अपापांग और अलंग! जानिए इस अद्भुत प्रवासी बाज की हैरतअंगेज कहानी

एक साल की यात्रा पूरी करने के बाद दो अमूर फाल्कन (बाज), 'अपापांग' और 'अलंग', मणिपुर लौट आए हैं। इन पक्षियों ने उत्तर-पूर्वी चीन से उड़ान भरने के बाद 23 देशों का सफर तय किया और मणिपुर पहुंचे। अब ये कुछ समय रुकने के बाद फिर से लंबी उड़ान भरेंगे।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 2:07 PM
Amur Falcons Return To India: 23 देशों का सफर तय कर मणिपुर लौटे अपापांग और अलंग! जानिए इस अद्भुत प्रवासी बाज की हैरतअंगेज कहानी

नई दिल्ली, (ANI)। हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने वाले दो खास प्रवासी पक्षियों की वापसी ने सबका ध्यान खींचा है। इनकी यात्रा पर करीब एक साल से नजर रखी जा रही थी। अब इनके लौटने के बाद इनके अगले सफर को लेकर भी चर्चा हो रही है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को बताया कि दो बाज अमूर फाल्कन (Amur Falcon), 'अपापांग' और 'अलंग', मणिपुर (Manipur) लौट आए हैं। दोनों गुरुवार को यहां पहुंचे। नवंबर 2025 में भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वैज्ञानिकों ने इन पक्षियों पर खास टैग लगाए थे, ताकि उनकी यात्रा पर नजर रखी जा सके।

चीन से मणिपुर तक कैसे पहुंचे अमूर फाल्कन?

इन दोनों पक्षियों ने उत्तर-पूर्वी चीन (Northeastern China) में अपने प्रजनन वाले इलाकों से उड़ान भरी थी। वहां से मणिपुर पहुंचने में उन्हें 11 दिन लगे। इस दौरान उन्होंने एशिया और अफ्रीका के 23 देशों से होकर सफर किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें