Manipur Earthquake Today: मणिपुर में सुबह-सुबह 5.2 तीव्रता का आया भूकंप, कई राज्यों तक महसूस किए गए झटके

Manipur Earthquake Today: मंगलवार, 21 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य मणिपुर में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिस वजह से घरों में सो रहे लोग डर के मारे बाहर भागने लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई और इसका केंद्र कामजोंग जिले में था।

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Manipur Earthquake Today: मंगलवार को उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य मणिपुर में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सोते हुए लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर भागने लगे। रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का यह भूकंप 21 अप्रैल को सुबह 5:59 बजे आया, जिसका केंद्र कामजोंग जिले में था। बता दें कि झटके मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक महसूस किए गए। गनीमत ये ही कि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अप्रैल महीने में ये पहली बार नहीं है जब पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप आया है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 62 किलोमीटर नीचे था, जिससे इसे मध्यम गहराई का भूकंप माना जा सकता है। हालांकि, ऐसे भूकंप का असर ज्यादा इलाके में महसूस होता है, लेकिन जमीन से ज्यादा गहराई में होने की वजह से सतह पर नुकसान आमतौर पर कम होता है।


झटके तेज महसूस होने के बावजूद, किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मणिपुर सक्रिय भूकंप जोन में स्थित है

मणिपुर भारत के भूकंप के लिहाज से सक्रिय उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित है। यह इलाका भूकंप जोन V में आता है, जो देश का सबसे ज्यादा जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है। इसी वजह से यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं और यह क्षेत्र ज्यादा संवेदनशील माना जाता है।

यह राज्य म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है, और इसका पूरा क्षेत्र सक्रिय टेक्टोनिक फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जहां ऐतिहासिक रूप से शक्तिशाली भूकंप आते रहे हैं।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है,, क्योंकि इस तीव्रता के भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं। अधिकारियों ने लोगों से संरचनात्मक रूप से कमजोर इमारतों से दूर रहने और राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण केंद्र (NCS) और स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों से मिलने वाली सूचनाओं का पालन करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर जारी, 43°C तक पहुंच सकता है तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।