Get App

Andhra Pradesh Blast: काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 लोगों की मौत और 8 घायल

यह विस्फोट दोपहर करीब दो बजे हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समरलाकोटा मंडल के वेटलाक्पलेम गांव में हुए विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि शव पास के धान के खेतों में जा गिरे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काकीनाडा जिले में पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 28, 2026 पर 8:43 PM
Andhra Pradesh Blast: काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 लोगों की मौत और 8 घायल
Andhra Pradesh Blast: काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 लोगों की मौत और 8 घायल Andhra Pradesh Blast: काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 लोगों की मौत और 8 घायल

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। मंत्री ने पत्रकारों को बताया, 'जहां तक ​​मुझे पता है, यहां (घटनास्थल पर) 21 शव देखे गए हैं। आठ अन्य लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। निर्माण इकाई में लगभग 30 लोग थे।'

उन्होंने कहा, "यह राज्य का सबसे बड़ा विस्फोट है। पूरी जानकारी मिलनी अभी बाकी है। किसी के भी बचने की कोई संभावना नहीं है। कुछ लोगों का इलाज चल रहा है।"

उन्होंने कहा कि अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। सभी मजदूर समाज के गरीब तबके से थे। मुख्यमंत्री परिवारों को सहायता देने के संबंध में निश्चित रूप से निर्णय लेंगे।

उन्होंने बताया, “लेकिन हम जिंदगियां वापस नहीं ला सकते। मुझे पता चला है कि विस्फोट के समय इकाई में काफी मात्रा में स्टॉक मौजूद था। इसलिए एक छोटी घटना भी बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो गयी, क्योंकि सभी चीजें विस्फोटक प्रकृति की थीं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें