HP की नौकरी छूटी तो 59 की उम्र में पहुंचीं अंटार्कटिका, मैकमर्डो स्टेशन पर ऐसे बीता दिन!

HP से नौकरी जाने के बाद 59 साल की मे ली (May Lee) ने अंटार्कटिका के मैकमर्डो स्टेशन पर नौकरी शुरू की। उन्होंने वहां रोज के काम, सामान पहुंचाने, खाने की जगह और रेडियो प्रोग्राम से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर किए।

अपडेटेड Oct 03, 2026 पर 9:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

HP की नौकरी छूटने के बाद 59 साल की मे ली (May Lee) हजारों किलोमीटर दूर अंटार्कटिका पहुंच गयी। वहां की ठंड, लंबे समय तक रहने वाली लाइट और डेली रूटीन उनके लिए बिल्कुल अलग था। उन्होंने मैकमर्डो स्टेशन (McMurdo Station) पर बिताए दिनों के अपनी डेली लाइफ के एक्सपीरियंस शेयर किए हैं।

सुबह जल्दी शुरू होता था दिन

मे ली ने बताया कि उन्हें रात में देर तक जागने की आदत है। इससे पहले वह सिलिकॉन वैली में ऐसे माहौल में काम करती थीं, जहां काम के समय में काफी आजादी थी। लेकिन मैकमर्डो स्टेशन पर हर काम का समय पहले से तय रहता था। वह सुबह 6:30 बजे उठती थीं, 7 बजे तक तैयार होती थीं और 7:30 बजे काम पर पहुंच जाती थीं। स्टेशन पर ज्यादातर जगह पैदल ही जाया जा सकता है। अक्टूबर में जब वह वहां पहुंचीं, तब करीब दो फीट बर्फ जमी थी और गोदाम तक पहुंचने के लिए उन्हें रास्ता भी साफ करना पड़ा।


वह हर दिन ली अपने सुपरवाइजर से जरूरी काम की जानकारी लेती थीं। फिर वह गोदाम में आने वाले सामान का हिसाब रखतीं, उसे फोर्कलिफ्ट से पहुंचातीं और रिकॉर्ड से मैच करती थीं।

खाने और खाली समय में ये काम करती थी मे ली

• कैफेटेरिया में कई तरह का खाना: स्टेशन के कैफेटेरिया में सुबह 11:30 बजे से दोपहर का खाना मिलता था। यहां पिज्जा, बर्गर और बुफे जैसी कई चीजें उपलब्ध रहती थीं। प्लेन से आने वाले ताजे फल और दूसरी चीजों को स्टाफ मेंबर "फ्रेशीज" कहते थे।

• रेडियो प्रोग्राम भी चलाती थीं ली: ली लाइब्रेरी में मदद करने के साथ "आइस रेडियो" पर 80 के दशक के गानों का प्रोग्राम भी चलाती थीं। शनिवार को नाइटक्लब और दूसरी एक्टिविटी भी होती थीं।

• रविवार को आराम और घूमने का मौका: ली इस दिन देर तक सोती थीं, जबकि दूसरे स्टाफ मेंबर घूमने, दौड़ने और पहाड़ी रास्तों पर जाने जैसी एक्टिविटी करते थे। वह अगले हफ्ते की तैयारी और अपने रेडियो प्रोग्राम पर काम करती थीं।

अब ब्रॉडकास्ट इंजीनियर बनकर लौटेंगी

2025 में सामान तकनीशियन के तौर पर काम करने के बाद मे ली अब नए रोल में अंटार्कटिका लौटने की तैयारी कर रही हैं। इस बार वह ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी के साथ फिर से अंटार्कटिका जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।